फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में ईटी ने प्रचालन जी-4 को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनटीपीसी विंध्याचल के एनएच 3 ग्राउंड में आयोजित स्पोर्ट्स काउंसिल विंध्यनगर के सहयोग से अंतरविभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टीम ईटी ने टीम प्रचालन जी-4 को हराकर विजेता बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। जिन्होंने 10 ओवर का मैच खेला। लीग मैच की टॉप 2 टीम में टीम ईटी एवं टीम प्रचालन जी-4 के बीच मुकाबला हुआ जिसमें टीम ईटी के कप्तान यश डागर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम प्रचालन जी-4 ने 10 ओवर में 78 रन बनाया जबकि टीम ईटी नें 6.1 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 78 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ईटी की तरफ से शुभम नेगी ने सर्वाधिक 37 रन की नाबाद पारी खेली। राहुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बालर का खिताब मिला। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए शुभम नेगी को बेस्ट बैट्स मैन ऑफ द टूर्नामेंट और निखिल गुप्ता को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। स्पोर्ट्स काउंसिल के महासचिव अभिषेक सिंह और क्रिकेट समन्वयक मुकेश रहे। प्रतियोगिता में कार्यकारी निदेशक विंध्याचल मुनीष जौहरी, राजीव सूबेदार, एसके मिश्रा, स्नेहाशीष भट्टाचार्य, मृदुला जौहरी, विनीता सूबेदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें