फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर शिवालयों में भक्तों का लगा तांता

Sat, 24 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत ऋतु का आगाज शनिवार से हो गया। वसंत पंचमी पर शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिवालयों पर जलाभिषेक और पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सोनांचल हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजायमान रहा। जगह-जगह मेले भी लगे, जिसका लोगों ने लुत्फ लिया। बच्चों में मेले को लेकर उत्साह नजर आया।

श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को आम का बौर, मदार का फूल, धतूरा का फल और फूल, कनेर का फूल, बेलपत्र, बेर, अमरूद, नारियल, मिठाई, दूध चढ़ाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

बरैला, पंचमुखी, कंडाकोट, गौरीशंकर, शिवद्वार, गोठानी, निपनिया, नल्हराजा मऊ में मेले का आयोजन किया गया। वसंत पंचमी के मौके पर अधिकांश श्रद्धालु उन शिवालयों पर जलाभिषेक करने पहुंचे जहां पर मेले का आयोजन भी किया गया था।
विज्ञापन


 कंडाकोट और पंचमुखी पहाड़ियों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा बरैला शिवद्वार, गौरीशंकर, गोठानी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार शिवद्वार में वसंत पंचमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार गोठानी            स्थित सोमनाथ मंदिर में भारी  संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

 शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गौरीशंकर में वसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर को जलाभिषेक किया।  यहां पर मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें