फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला क्षेत्र में फिर मृत मिले कौवा व कबूतर

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। स्थानीय बाजार में तिवारी कटरा के पास शुक्रवार को एक कबूतर व कौवा के मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बर्ड फ्लू से पक्षी के मरने की आशंका के मद्देनजर स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी लेकिन पशुपालन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर स्थित तिवारी कटरा के रहने वाले विजय यादव का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक कबूतर मृत अवस्था में मिला। वहीं कुछ दूरी पर एक कौवा तड़पड़ा रहा था। अभिषेक, इरफान आदि लोगों ने इसकी सूचना चोपन स्थित पशु चिकित्सालय के डा. सत्यप्रकाश को दी लेकिन देर शाम तक मौके पर टीम नहीं पहुंची। इससे कुछ देर बाद कौवा भी मर गया। इस संबंध में डॉ. सत्यप्रकाश का कहना है कि पूर्व में मृत मिले पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव रही। उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में पक्षी मरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें