करमघट्टी गांव से बृहस्पतिवार की रात अवैध रूप से रखी 162 बोरी यूरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। यूरिया के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार की अगुवाई में छापेमारी की गई।
बभनी के करमघट्टी गांव से बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर राजमन गुप्ता के मकान में रखी 162 बोरी यूरिया बरामद की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद यूरिया खाद भंवर गाव निवासी अरविंद जायसवाल की थी जो करमघट्टी गांव निवासी राजमन के घर में रखी गई थी। एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा के निर्देश पर फोर्स के साथ नायब तहसीलदार दुद्धी तुषार पासवान के नेतृत्व में छापेमारी की। इस मामले में आरोपी अरविंद जायसवाल को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।