फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंग का अवैध भंडारण पकड़ा गया, तीन पर केस

विज्ञापन
घोरावल थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव में भंडारन किया गया सोलंग।
विज्ञापन
घोरावल। अवैध रूप से जंगल की पहाड़ी से पत्थर तोड़वाकर सोलंग का भंडारण करने के मामले में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने बरदिया के ग्राम प्रधान लालचंद्र के पुत्र सियाराम समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम ने जांच में सोलंग का भंडारण पाया। उनके निर्देश पर खनन विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगोें पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरदिया निवासी शिवनरायन सिंह ने बुधवार को एसडीएम (प्रशिक्षु आईएएस) मनिकंडन ए. से शिकायत की थी कि गांव में पहाड़ी के पास पक्की सड़क के बगल में पहाड़ से गिट्टी (सोलंग) तोड़वाकर करीब 60 ट्राली का भंडारण किया गया है। यह भंडारण बरदिया ग्राम पंचायत के प्रधान के पुत्र सियाराम एवं किसी ठेकेदार ने किया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तत्काल क्षेत्रीय कानूनगो को मौके पर भेज कर जांच करवाया। रात्रि में एसडीएम मनिकंडन ए. ने भी बरदिया गांव में निरीक्षण किया। बड़े पैमाने पर सोलंग का भंडारण मिलने से एसडीएम हैरान रह गए और उन्होंने खनन विभाग और वन विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया। खनन विभाग के सर्वेयर योगेश शुक्ला की तहरीर पर घोरावल थाना पुलिस ने बरदिया निवासी सियाराम पुत्र लालचंद्र, प्रेमशंकर पुत्र लालचंद्र और रामनारायण पुत्र प्रेमशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक खनन विभाग के सर्वेयर ने तहरीर देकर करीब दो सौ फीट यानी महज दो ट्राली सोलंग का भंडारण पकड़े जाने की तहरीर दी है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें