फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन प्रकरण: सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सीजेएम कोर्ट ने सात के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस फरार अभियुक्तों को पकडने के लिए बिहार, झारखंड समेत अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बतादें कि चोपन में 25 अक्तूबर की सुबह छह बजे चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या कर दी थी। घटना के समय घर से कुछ दूर रेलवे कालोनी के ग्राउंड में बालीवाल खेलने गए थे। गोली चलने के बाद भीड़ ने हत्या करके भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया था। जबकि दो बाइक से तीन आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक के भाई उस्मान की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दस दिसंबर को विवेचक चोपन थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने सीजेएम कोर्ट में अभहियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 12 दिसंबर को कोर्ट ने आरोपी राकेश जायसवाल, रवि जालान, रिंकू भारद्वाज, सूरज पासवान, शशि चंद्रवंशी, अखिलेश ठाकुर, संतोष पासवान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अभियुक्तगणों को पकडने के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में पुलिस ने शूटर काश्मीरा पासवान क पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि छापेमारी के दौरान एक नवंबर को धर्मेंद्र, अरविंद केशरी और दो नवंबर को कृष्णा सिंह, पवन चौहान और रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि सात अन्य अभी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें