फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्हित किए गए अवैध कब्जे, लगाए गए लाल निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वीआईपी रोड से अतिक्रमण हटवाने के बाद शनिवार को चोपन रोड पर पीडब्लूडी और नगर पंचायत कर्मचारियों ने नापी कराई। मेन रोड के मध्य से 45 फिट तक सड़क के दोनों तरफ लाल निशान लगाकर अतिक्रमण चिन्हित किए जाने से दुकानदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के अधिकारियों ने बताया कि सुभाष चौराहे से 400 मीटर तक सड़क के दोनों तरफ 45 फीट, उसके पश्चात 50 फीट तथा शारदा मंदिर से बग्घा नाला तक 75 फीट तक के अंदर किसी भी तरह का निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में है। कुछ दिन पहले एसडीएम रमेश कुमार, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अभय कुमार सिंह ने नगर के कान्वेंट स्कूल से लेकर सुभाष तिराहा, चोपन रोड, पुराना थाना और मेन बाजार में सड़क के अतिक्रमण, अवैध टैक्सी स्टैंड को चिह्नित करते हुए चेतावनी दिया था। इसके बाद हनुमान मंदिर से वीआईपी रोड पर स्थित ज्यादातर दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण को स्वयं हटाते नजर आए। अतिक्रमण को चिह्नित कर निशान लगाए जाने के दौरान चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह वीआईपी रोड के दुकानदार स्वत: अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए थे उसी तरह चोपन रोड के दुकानदार भी अतिक्रमण को लेकर स्वयं ही लगाए गए निशान तक अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। अन्यथा की स्थिति में जल्द ही चिह्नित स्थान तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी जेई जितेंद्र कुमार सिंह, जेई रवि प्रताप मौर्या, जेई महेश प्रजापति, ओबरा नगर पंचायत के राजेश यादव, संत लाल यादव, दिनेश यादव, मुजफ्फर आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें