फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों पर ठोका 4.77 करोड़ जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद कई पट्टा धारक बालू के अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खुलासा राजस्व और खनिज विभाग की टीम के जांच में हुआ है। डीएम ने एक पट्टाधारक पर 4.77 करोड़ जुर्माना ठोकते हुए नोटिस जारी की है। जवाब से संतुष्ट न होने पर जुर्माना राशि की वसूली का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ओबरा तहसील के ग्राम भगवां में कृषि भूमि क्षेत्र पर मोरम का खनन अनुज्ञा 25 मार्च से 24 जून तक की अवधि के लिए अनिरूद्ध तिवारी के पक्ष में स्वीकृत है। एसडीएम ओबरा ने दो मई को प्रेषित जांच आख्या में पट्टाधारक की ओर से स्वीकृत क्षेत्र के बाहर उत्तर पश्चिम दिशा में 51000 घन मीटर मोरम का अवैध खनन का जिक्र किया है। अवैध खनन पर रायल्टी 76.50 लाख व खनिमुख मूल्य 3.82 करोड़ सहित विभिन्न नियमों के तहत कुल 4.77 करोड़ रुपये जमा करने के निर्देश के साथ स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी की गई थी। जवाब में पट्टधारक ने अवैध खनन की बात को खारिज कर दिया। जवाब से असंतुष्ट डीएम ने स्पष्टीकरण खारिज करते हुए बकाया धनराशि की वसूली भू-राजस्व की भांति करने का निर्देश दिया है।
अवैध खनन कराने वाले पट्टेधारक से 4.77 करोड़ की वसूली करने के लिए आरसी जारी करने की कार्रवाई कराई जा रही है। अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। -सहदेव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें