फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पर दौड़ रही डग्गामार बस सीज, 11 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सड़कों पर दौड़ती डग्गामार बसों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को चंदौली व सोनभद्र जिले की संयुक्त टीम ने इस रूट की कई बसों की जांच की। इस दौरान एक बस को सीज कर दिया गया। चार बसों और सात अन्य वाहनों का चालान हुआ।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना सड़कों पर दौड़ रही बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन बसों के संचालन यात्रियों की जान खतरे में रहती है। साथ ही परिवहन निगम को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके तहत शनिवार को एआरटीओ धनबीर यादव और चंदौली डिपो के एआरएम उमाशंकर पति त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। हिंदुआरी मोड़ पर जांच के दौरान टीम ने सेंगर बस को सीज कर दिया। चार अन्य बसों सहित 11 वाहनों का भी चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। निरीक्षण के दौरान टीएस स्नेहलता, टीआई आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें