फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी

Fri, 03 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के बैना गांव में निर्माण कार्य में लोकल बालू और गिट्टी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा।
विज्ञापन
 ब्लॉक क्षेत्र में बन रही सड़कों एवं पुलिया निर्माण में लोकल गिट्टी, बालू का प्रयोग हो रहा है, यही हाल चौना नदी में कराए जा रहे पुल निर्माण का है। यह कार्य पीडब्लूडी विभाग की  ओर से कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों  ने मानक के अनुरूप कार्य न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



बभनी ब्लॉक क्षेत्र के बैना, घघरा, डूभा और चैना में पीडब्लूडी विभाग की ओर से सड़क एवं पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण राजकुमार, काशीनाथ और बासुदेव कहते हैं कि बैना में चार किमी सड़क बनाई जा रही है। इसमें लोकल (स्‍थानीय) गिट्टी और बालू का उपयोग किया गया है। रामऔतार, नंदगोपाल और रामेश्वर का कहना है कि बैना में रिंगवाल पुलिया से सटे 12 मीटर की न तो मापदंड के अनुरूप खुदाई हुई, बल्कि हल्की खुदाई कर बोल्डर से सीधे जोड़ाई प्रारंभ हो गई है।


इसमें गिट्टी और सोलिंग नहीं डाली गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चौना नदी में पुल निर्माण में भी मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है। वहीं पीडब्लूयडी के एई सुदामा का कहना है कि बभनी ब्लॉक क्षेत्र में बन रही सड़क और पुलिया निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य न कराए जाने से संबंधित मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो वे खुद स्थलीय निरीक्षण कर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें