फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास के लिए मजदूर हुए लामबंद

Fri, 03 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
ओबरा में शुक्रवार को झरिया नाले पर बैठक करते पुनर्वास समिति के लोग
विज्ञापन
 तापीय परियोजना के विस्तारीकरण के तहत लगने वाली ओबरा सी परियोजना को लेकर झरियानाला स्थित डकहिया पहाड़ी के समीप झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों में पीएसी के आने की सूचना पर शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने तत्काल झरियानाला पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक कर अपनी मांगों के समर्थन में रणनीति बनाई। 
विज्ञापन



मजदूरों ने कहा कि 50 वर्षों से डकहिया पहाड़ी, झरियानाला, मालवीय नगर, इंदिरा मार्केट आदि स्थानों पर मजदूर झोपड़ी बनाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सैयदनेकी राजा ने चेतावनी दी कि मजदूरों के घरों को जबरन उजाड़ा गया तो सभी मजदूर बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में सुशील मिश्रा संग्राम, खुर्शीद, राधा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें