फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच किमी दूर है स्कूल तो सरकार बेटियाें को देगी यात्रा भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दूरी से विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए सरकार आने-जाने के लिए सरकार उन्हें छह हजार रुपये यात्रा भत्ता देगी। एकमुश्त सीधे खाते में आने वाली यह धनराशि उन छात्राओं को मिलेगी, जिनकी विद्यालय से घर की दूरी पांच किमी या उससे अधिक है।
विज्ञापन

फिलहाल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को इससे लाभान्वित किया जाएगा। ऐसी छात्राओं की संख्या करीब पांच हजार मानी जा रही है। इसकी सूची तैयार कराई जा रही है।
जिले में बालिका शिक्षा के हालात अच्छे नहीं हैं। आठवीं के बाद बड़ी संख्या में बेटियां पढ़ाई छोड़ देती हैं। इसके पीछे मुख्य वजह विद्यालय से घर की अधिक दूरी होती है। सुदूर इलाकों में आवागमन के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
विज्ञापन

बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, अनपरा, कोन, विंढमगंज, जुगैल, नगवां क्षेत्रों में 10-12 किमी दूर से छात्राओं को पढ़ने के लिए स्कूल जाना पड़ता है। लंबी दूरी के चलते ही कई बार अभिभावक बेटियों को आगे पढ़ने के लिए नहीं भेजते।
इस समस्या के हल के लिए ही कई जगह समाज कल्याण विभाग की ओर से बालिका छात्रावास स्थापित कराया गया है। आवासीय विद्यालय भी संचालित हैं, बावजूद बेटियाें की बड़ी संख्या के चलते चुनौती बनी हुई है।
माध्यमिक शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए ही सरकार ने यात्रा भत्ता देने की तैयारी की है। प्रदेश के चुनिंदा जिलों में ही इस याेजना को लागू किया गया है। इसमें पूर्वांचल से सिर्फ सोनभद्र ही शामिल है। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रत्येक विद्यालय से ऐसी छात्राओं की सूची तैयार कर रहा है, जिनकी घर से दूरी पांच किमी या उससे अधिक है।

50 से 60 रुपये बस का देती है किराया
दुद्धी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा सुप्रिया वर्मा, अनुष्का रोजाना 17 किमी दूर विंढमगंज के हरनाकछार से बस में सफर कर विद्यालय आती हैं। उनका कहना है कि उन्हें रोज 50 से 60 रुपये केवल बस का किराया देना पड़ता है। यात्रा भत्ता मिलने से यह बोझ कम होगा। मेड़रदह विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा अंजलि, दिव्या, रिया ने बताया कि इस रूट पर कोई साधन नहीं है। गिनती के वाहन चलते हैं, जिनका किराया अधिक है। किराया न होने से कई बार वह चाहकर भी विद्यालय नहीं जा पाती। यात्रा भत्ता मिलने से उन्हें चिंता नहीं रहेगी।

जिले में संचालित हैं 54 माध्यमिक विद्यालय
सत्र 2024-25 तक जिले में 48 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज संचालित थे। इस वर्ष छह नए विद्यालयों का संचालन शुरू होने से यह संख्या अब 54 हो गई है। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज नंदना में भी प्रवेश शुरू हो चुका है। इन विद्यालयों में नामांकित करीब पांच हजार छात्राएं ऐसी हैं, जिनकी घर से दूरी पांच किमी से अधिक है।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को यात्रा भत्ता के रूप में छह हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से देने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए सभी विद्यालयों से ऐसी छात्राओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है, जो पांच किमी या उससे अधिक दूर से विद्यालय आती है। इस भत्ते से बेटियों की पढ़ाई में आने वाली बाधा दूर होगी।
विज्ञापन

-जयराम सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें