फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निकासी स्थल का नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी और जेई को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़कों पर पानी न भरने पाए।नपा अध्यक्ष ने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण करने वालों को तत्काल नोटिस जारी कर हटाया जाए। यदि इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते जल निकासी की समस्या को लेकर पहले ही सभी सभासदों और नगर पालिका कर्मियों को सतर्क किया जा चुका है। सभासदों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर नगर पालिका को तत्काल सूचना दें, जिससे समय रहते वैकल्पिक प्रबंध किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान जेई राजकुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, सफाई नायक आकाश, अमित दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें