फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऑनलाइन हुई प्रक्रिया तो लक्ष्य पूरा करना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन की तरफ से सामूहिक विवाह के आवेदन में बदलाव किया गया तो सामूहिक विवाह में जोड़ों की संख्या कम हो गई। पहले जहां सामूहिक विवाह के लिए ऑफलाइन आवेदन लिया जाता था, वहीं इस बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कराए गए। जिसका असर रहा कि लक्ष्य 1182 के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 768 जोड़ों की ही शादी कराई जा सकी है। जबकि पिछले साल रिकार्ड 2200 से जोड़ों की शादी हुई थी।
विज्ञापन

शासन की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया में चालू वित्तीय वर्ष से बदलाव किया गया है। पिछले वर्ष जहां सामूहिक विवाह के लिए ऑफलाइन आवेदन कराया गया था, वहीं इस साल ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। लाभार्थियों की सहूलियत के लिए की गई यह कवायद आदिवासी बहुल जिले में फजीहत बन गई है। स्थिति यह है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद लाभार्थियों का सत्यापन करना मुश्किल हो रहा है। पिछले वर्ष ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हुई थी तो 2200 से अधिक लोगों ने सामूहिक विवाह के लिए आवेदन किया था। इतने लाभार्थियों की शादी समाज कल्याण विभाग की तरफ से कराया भी गया। चालू वित्तीय वर्ष में 1182 जोड़ाें की शादी कराने का लक्ष्य है। अब तक 768 जोड़ों की शादी हो गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस वर्ष भी लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह संपन्न होगा। क्योंकि सामूहिक विवाह के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं।
अब तक 768 जोड़ों की शादी कराई गई है। अभी 250 आवेदन सामूहिक विवाह के लिए आए हैं। मार्च तक लक्ष्य की पूर्ति कर लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने से बहुत फर्क नहीं पड़ा है। -रमाशंकर यादव, समाज कल्याण अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें