फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन का होगा दमन तो गंभीर होंगे परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई व अभियंता संघ की ओर से चल रहा सविनय अवज्ञा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अभियंताओं ने इस आंदोलन को रोकने के प्रयास पर परिणाम और गंभीर होने की बात कही है। अभियंता रोजाना शाम चार से पांच परियोजनाओं के बाहर प्रदर्शन कर सभी घोटालों की जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान जेई व अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे प्रदर्शन को रोकने के लिए शीर्ष स्तर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इसे किसी भी दशा में बंद नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन के दमन का प्रयास किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने बताया कि शीर्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी सीबीआई जांच आवश्यक है। इस दौरान अभियंता संघ की ओर से अभिषेक बरनवाल, हेमंत कुमार यादव, गजेंद्र सिंह, आती मॉल इन, आनंद शंकर मिश्रा, अभिषेक सिंह और शरद सिंह रहे। वहीं जूनियर इंजीनियर संगठन से सचिन राज, सत्यम, केंद्रीय महासचिव अनूप कुमार वर्मा, सचिन कनौजिया, मनेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र पटेल, नित्यानंद सिंह, रमाकांत तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें