मोटर्स आपरेटर्स एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को उरमौरा गांव में हुई। इसमें वाहनों के अंडर लोड संचालन पर चर्चा की गई। मांग की गई कि प्रशासन ट्रक चालकों को अंडर लोड का परिवहन प्रपत्र उपलब्ध करें।
ट्रक मालिक किसी भी कीमत पर गुंडा टैक्स नहीं देंगे। निर्णय लिया गया कि यदि डीएम और एसपी से मिलकर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बैठक मेें भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन समस्याओं को सुनने के बजाय उसे नजरअंदाज कर रहा। यदि यही स्थिति रही तो पूरे जिला में अराजकता का माहौल हो जाएगा। इसकी जिम्मेदार जिला प्रशासन ही होगा।
फतेह बहादुर सिंह, अमित चतुर्वेदी, अविनाश शुक्ला, विनोद मौर्य ने कहा कि ट्रक मालिक अंडर लोड चलेंगे। उन्हें इसका परिवहन प्रपत्र दिया जाए। लक्ष्मी सिंह, विनय श्रीवास्तव, नेता यादव, सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि खनन विभाग के भ्रष्ट अधिकारी को जिला प्रशासन खुला संरक्षण दे रहा है।
बैठक की अध्यक्षता फतेह बहादुर सिंह ने की। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव, राजेश पांडेय, धीरज यादव, प्रभु यादव, प्रदीप जायसवाल, अशोक मिश्रा, अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, संतोष यादव, सुरेश केशरी, राकेश चौबे, रूपेश श्रीवास्तव, दीपू सेठ, हरदेव सिंह, विनोद शर्मा, जुम्मन, मेहता, राजकुमार यादव, राजू चौबे मौजूद रहे। बता दें कि ट्रक मालिक गुरुवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपने वाले थे।
इसको ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट में पीएसी तैनात कर दी गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। जब ट्रक मालिकों को पता चला कि डीएम कलेक्ट्रेट में नहीं हैं तो उनका मिलने का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस पर कलेक्ट्रेट से फोर्स हटा ली गई।