फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की दशा न सुधरी तो करेंगे आंदोलन

Mon, 26 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा से गुजरी रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव से आवागमन में होती परेशानी से खफा लोगों ने सोमवार की दोपहर काशी मोड़ पर प्रदर्शन कर आवाज उठाई। सांकेतिक चक्काजाम कर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। कहा कि जल्द सड़क दुरुस्त कर जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं कराई गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
अगुवाई कर रहे भाजपा नेता आकाश पांडेय, प्रवीण गुप्ता, कुंदन सिंह, कल्लू मिश्रा का कहना था कि गड्ढों ने आवागमन तो दुश्वार कर ही दिया है। जहां-तहां वाहन फंसने से जाम लग रहे हैं। वहीं लोग गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैँ। सरजू वैश्य, भिषेक पांडेय, अशोक गुप्ता,मिथिलेश राय, अजय पाठक ने कहा कि रेणुकूट से लेकर दुल्लापाथर तक सड़क कई जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। अनपरा में डिबुलगंज, काशी मोड़, गेस्ट हाउस मोड़, औड़ी मोड़ पर बने गड्ढों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना कोई न कोई बाइक सवार गिरकर चोटिल कर रहा है। बावजूद संबंधित उदासीन बने हुए हैं। सुमित तिवारी, उमाशंकर यादव, कुंदन जायसवाल आदि का कहना था कि इसको लेकर कई बार आवाज उठाई गई। सड़क दुरुस्त करने का आश्वासन भी मिला लेकिन बारिश से लेकर अब तक किसी जिम्मेदार ने ऊर्जांचल में झांकने तक की जरूरत नहीं समझी।  लालबाबू गुप्ता, सरजू वैश्य, हरेराम पटेल, तौफीक खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें