फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मांगे पूरी न हुईं तो 15 से करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को जिले की तहसीलों में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 नवंबर से हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में लेखपालों ने सीडीओ जागृति अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले नौ वर्षों से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने की मांग की जा रही है। इसके साथ प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता वाहन भत्ता/मोटर साइकिल भत्ता अनुमन्य करने, विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ा कर 2500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की जा रही है।
शासन स्तर पर सहमति बनने के बावजूद समस्या यथावत बनी हुई है। इससे तीन हजार लेखपाल अपने परिवार से 500 से एक हजार किमी दूर भय एवं तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। उनकी समस्याओं का अब तक समाधान नहीं किया जा सका है। इससे लेखपालों में असंतोष है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शाखा अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान वारसी, पंकज, सुधीर पटेल, श्री भगवान, कन्हैयालाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

घोरावल तहसील इकाई ने तहसील अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम आशीष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई न होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ 15 नवम्बर से आंदोलन पर जाने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जिलामंत्री अमित शुक्ल, रविकांत, एसपी गुप्ता, रंजीत, योगेंद्र सिंह, सरदार भगत सिंह ,रवि मौर्य, उपेंद्र नारायन गिरि, रामाश्रय आदि शामिल रहे। दुद्धी : तहसील सभागार में जनसुनवाई के दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता और मंत्री लालबाबू सरोज ने एसडीएम निखिल यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें