IAS Jagriti Awasthi: सोनभद्र जिले की नई सीडीओ जागृति अवस्थी को बनाया गया है। जागृति वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में प्रयागराज में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डीएम, एसपी के बाद जिले के मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार का भी तबादला हो गया है। उन्हें मेरठ का नगर आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह जागृति अवस्थी को सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2020 बैच की आईएएस जागृति वर्तमान में प्रयागराज में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक जागृति अपने बैच की टॉपर रही हैं। उन्हें ऑल इंडिया में दूसरी रैंक मिली थी। दूसरे प्रयास में ही उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। इससे पहले वह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) भेल में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोपाल से पढ़ाई की है। उनके पिता भी सरकारी सेवा में रहे हैं। प्रयागराज से पहले वह मेरठ में एसडीएम पद पर तैनात रहीं।