फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बचाने में पति झुलसा

Tue, 19 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहां गांव के टोला धौरहवां में मंगलवार की सुबह पारिवारिक विवाद से नाराज होकर एक महिला ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन



धौरहवां टोला निवासी रामेश्वर (30) पत्नी कुंती देवी (28) और चार बच्चों के साथ बस्ती में ही रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब परिवार से जुड़े किसी मसले को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। इसके कुछ देर बाद ही कुंती ने खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। यह देख रामेश्वर अवाक रह गया। आग बुझाने में वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों की चीख पुकार पर पहुंचे पास-पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को बभनी सीएचसी ले जाया गया।

कुंती की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रधान श्रीराम ने मौत की पुष्टि की। दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय का कहना था कि अगर तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें