फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई जिला पंचायत की वसूली

Tue, 19 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला पंचायत वसूली के विरोध में अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे ट्रांसपोर्टर एवं सपाजन।
विज्ञापन
 वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग (अनपरा-शक्तिनगर मार्ग) पर हो रही जिला पंचायत की नियम विपरीत वसूली का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार रात से रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर वसूली शुरू हो गई। इसके विरोध में मंगलवार को कई ट्रांसपोर्टरों और सपाजनों ने विरोध करने के साथ ही अनपरा थाने पहुंचकर पत्रक सौंपा। एसडीएम दुद्धी को भी स्थिति से अवगत करा कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन



ऊर्जांचल ट्रांसपोर्ट आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आद्या प्रसाद मिश्र, सपा नेता संजीव, सिंह, जुल्फिकार, जलालुद्दीन आदि का कहना था कि जिला पंचायत के जिम्मेदार हाईवे पर मनमाने तरीके से वसूली करवा रहे हैं। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता। एतराज पर लोगों को धमकाया जा रहा है। दो-तीन साल पूर्व भी एनएच पर वसूली का प्रयास किया गया था लेकिन स्थानीय लोगों ने वसूली बैरियर को जलाने के साथ ही वसूलीकर्ताओं को खदेड़ दिया था। तब से वसूली बंद थी। बता दें कि ऊर्जांचल परिक्षेत्र में जिला पंचायत वसूली पिछले कई वर्ष से विवादों के घेर में है। 2011 से 2014 तक वसूली करीब-करीब पूरी तरह बंद रही। 2015 में दुद्धीचुआ और बभनी में वसूली शुरू की गई लेकिन लोग हाईवे तथा खदान क्षेत्र में हो रही वसूली को अवैध ठहराते हुए इसे बंद कराने की मांग को लेकर विरोध जारी रखे।

फरवरी में सत्ता पक्ष से जुड़े एक खेमे की ओर से की जा रही वसूली शिकायत मुख्यमंत्री से की गई, कार्रवाई का निर्देश हुआ लेकिन मामला जिला पंचायत स्तर पर दबा दिया गया। मामले को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई है। एसडीएम दुद्ध्री डा. विश्राम सिंह यादव का कहना है कि हाईवे पर कहीं भी जिला पंचायत की वसूली नहीं हो सकती। जो जानकारी मिली है, उससे स्पष्ट है कि वसूली अवैध है। खुद इसकी जांच करेंगे, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें