फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में पति घायल, देखने अस्पताल जा रही पत्नी को बोलेरो ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़-खलियारी मार्ग पर सड़क हादसे में दुबेपुर के पास बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पति के घायल होने की सूचना पर अस्पताल जा रही पत्नी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल दंपती को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा (38) वैनी बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाता है। शुक्रवार की देर शाम किसी काम से वह खलियारी की ओर से बाइक से आ रहा था। इस बीच दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास वैनी की तरफ से जा रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
आस-पास के लोगों ने सीएचसी वैनी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति के घायल होने की सूचना पर पत्नी अनीता अस्पताल जाने के लिए घर से बाहर निकली। इसी बीच रामगढ़ के रास्ते खलियारी जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसके बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी दौरान बोलेरो चालक ने वैनी बाजार में जेसीबी में टक्कर मार दी। वहीं बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने बोलेरो को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल किया। घायल दंपती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें