फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत के शक में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवटोला गांव में बीते दिनों खेत में खून से लथपथ मिले महिला के शव के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति को जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपित पति ने भूत-प्रेत के शक में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चार बजे भोर में महिला शौच के लिए खेत में गई थी। इस दौरान पति ने ही सब्बल से मार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह मौके से फरार हो गया, ताकि सबको यह लगे कि घटना के वक्त मौके पर वह था ही नहीं। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी डायन थी। पत्नी के डायन होने की वजह से वह और उसके बच्चे आए दिन बीमार रहा करते थे। उसने बताया कि पत्नी ने ही उसे बताया था कि शादी के 12 साल बाद उसका पति मर जाएगा। ऐसे में वह अवधि अगले वर्ष 2022 में पूरी हो रही थी। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी गयादीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, सिपाही जमालुद्दीन प्रवीण कुमार राय, खुशबू सिंह, राजेश, एसओजी प्रभारी धीरेंद्र कुमार चौधरी, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें