एसओ के निर्देश पर सरईगढ़ चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने मीना के पास पहुंच कर पूछताछ की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उससे जबरदस्ती स्टांप पेपर हस्ताक्षर कराकर सिंदूर धुल दिया गया। सिंदूर न धुलवाने और हस्ताक्षर न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
चौकी इंचार्ज ने सीओ अभिनव यादव और एसओ को हकीकत बताई। सीओ ने एसपी को प्रकरण से अवगत कराया। एसपी ने एसओ को महिला का उत्पीड़न किए जाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मीना की तहरीर पर रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी पति संतोष गिरि, अशोक जायसवाल, अशोक यादव, अनिल, राहुल निवासीगण गोटीबांध थाना रायपुर, हौसला गिरी निवासी बिसुनपुरा थाना करमा के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।