नशे में अक्सर मां को पीटते थे पिता
देवंती और रामकरन की आठ संतानें हैं। इनमें तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुमन (22) और किरन (19) की शादी हो चुकी है। अन्य बच्चे राकेश (15), रीना (13), पूजा (11), राजेश (10), प्रियंका (8) और अखिलेश (5) हैं। ये सभी रिश्तेदारों के यहां रहते थे। इसके पीछे माता-पिता के बीच अक्सर होने वाले विवाद और मारपीट को वजह बताया जा रहा है।
मां की मौत से मर्माहत बेटे राकेश ने बताया कि पिता नशे में धुत होकर अक्सर मां को मारते-पीटते थे। आए दिन होने वाले विवाद के कारण ही मां ने सभी बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था। वहीं, रामकरन के भतीजे दिलीप ने बताया कि चाचा मंगलवार सुबह घर आए थे। उन्होंने चाची की हत्या करने की बात कही और वहां से चले गए। हालांकि, उन्होंने विवाद की वजह नहीं बताई। घरेलू विवाद ही घटना की वजह हो सकता है।
इसे भी पढ़ें; यूपी: चोरी के शक में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई, चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया; पुलिस ने की कार्रवाई
भाई की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उसके भाई अंतू राम ने तहरीर देकर जीजा रामकरन पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। -हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी