फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति और सास-ससुर गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके के कोटा बस्ती रहवासी क्षेत्र में मां व बेटी की मौत के मामले में महिला के पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोटा इलाके में हुई घटना में मायके पक्ष ने दहेज के लिए मां नरगिस (23) उसकी चार माह की बेटी रानी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शनिवार को पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में शामिल देवर, ननद समेत तीन लोग फरार हैं। मृतका के पिता के तहरीर पर कुल छह लोगों पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पति अरमान, ससुर रहमान व सास नजरून निशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के घर से उस दुपट्टे को भी बरामद किया, जिसके सहारे नरगिस द्वारा फंदा लगाने की बात आरोपियों ने बताया।
विज्ञापन

चार माह की मासूम की मौत की वजह अभी भी पहेली बनी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में नरगिस व उसकी बेटी की मौत सांस रुकने से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें