फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी की हत्या आरोपी पति गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। पटवध गांव में लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या के आराेपी पति को पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी व कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पटवध निवासी महराजी देवी की शुक्रवार की रात शराब पीने के लिए पैसे न देने पर पति कौलेश्वर चेरो ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद रविवार की सुबह संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। घटना में प्रयुक्त डंडा व कुल्हाड़ी आरोपी के घर के पीछे सरसों व अरहर के खेत से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें