फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ते समय तूफान में फंसने से रिहंद में डूबा शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। मछली पकड़ने बुधवार शाम रिहंद जलाशय में उतरे शिकारी के डूबने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार पूरे दिन तलाश हुई लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। घटना से परिवार के लोगों में मातम छा गया है। घटना थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी की है।
विज्ञापन

जमशीला गांव के केवटान टोला निवासी रामबरन केवट (55) जीविकोपार्जन के लिए जलाशय से मछलियों पकड़ने का काम करता था। रोज की तरह बुधवार शाम अपने नाती अमित (16) के साथ मछली पकड़ने रिहंद जलाशय गया था। बताया जा रहा है कि शाम छह बजे जब जलाशय में ट्यूब के सहारे जाल बिछा रहा था तभी तूफान आ गया। इसके चलते ट्यूब हवा के रफ्तार के साथ जलाशय के गहरे क्षेत्र में बढ़ गया। किनारे पर मौजूद अमित यह सब देखता रह गया। हवा की चाल सुस्त हुई तो अमित रामबरन को खोजने लगा लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने पावर बोट और सामान्य नाव के जरिये खोज शुरू कराई लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस खोज के लिए सभी तरीके आजमा रही है लेकिन रामबरन का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें