सलखन। ग्राम पंचायत पटवध में सोन नदी के किनारे आयोजित पंचमुखी पटवध प्रीमियर लीग के सातवें दिन ओबरा और सलखन के बीच मैच खेला गया। इसमें ओबरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बना सकी। जवाब में खेलने उतरी सहारा स्पोर्ट्स क्लब सलखन की टीम आठ ओवर में 54 रन पर ही आल आउट हो गई।
मैन आफ दी मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि महंत कृष्ण केशव दास जी संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री ने ओबरा के अक्षय कुमार को दिया। इस मौके पर दीपक दुबे, अशोक दुबे, योगेंद्र बहादुर सिंह, मोतीलाल पांडेय, श्रवण कुमार पांडे, दिनेश केवट, नरेंद्र दीक्षित, तेजवंत पांडेय, अमरजीत सिंह, केदार सिंह, नरसिंह कुशवाहा, गुड्डू सिंह, कमला प्रसाद, रमाशंकर मिश्रा, मैनेजर पटेल, संतोष जायसवाल आदि मौजूूद रहे।