फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी किताबें आईं और कितनी बंटी, नहीं बता सके समन्वयक, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक लेते डीएम चंद्र विजय सिंह और बीएसए हरिवंश कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में आधा सत्र बीतने के बाद भी सभी बच्चों तक किताबें नहीं पहुंच पाई है। शासन से जो किताबें आई भी हैं, उनका भी वितरण नहीं हुआ है। बुधवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। किताबों के वितरण को लेकर पूछताछ पर समुचित जवाब न देने पर डीएम ने जिला समन्वयक और बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने विकासखंड क्षेत्र के विद्यालयों में वितरित की गई पुस्तकों की संख्या, उन्हें उपलब्ध कराने के माध्यम आदि की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं। अपने क्षेत्र के विद्यालयों में भ्रमणशील रहकर पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लेते रहें। इसमें किसी भी स्तर से शिथिलता बरतने वाले बीईओ के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्य की समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में टाइल्स लगवाने सहित अन्य कार्य अधूरे होने पर डीएम ने बीएसए को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर डीपीआरओ को उपलब्ध कराएं। दोनों अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य पूरा कराएं। स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा देने में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीआईओएस आरपी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें