फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास और शौचालय के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 आवास और शौचालय की मांग को लेकर सोमवार को जुगैल और पटवध के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया  और आरोप लगाया कि शौचालयों तक का आवंटन गरीबों को नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
चोपन ब्लाक के पटवध के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।

महिलाओं का आरोप था कि गांव के गरीब अब भी शौचालय, आवास और सौर ऊर्जा से वंचित हैं। सरकारें खुले में शौच से निजात के लिए तमाम प्रचार कर रही है।

स्वच्छता कार्यक्रम संचालित कर रही है लेकिन फिर भी गरीबों को आखिरकार शौचालय क्यों नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही मीरा देवी का कहना था कि ग्रामीण पूर्व में भी ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी और प्रधान से शौचालय, आवास की मांग कर चुके हैं

 लेकिन वे गरीबी से जूझ रहे लोगों को सरकारी योजना का लाभ देने के बजाय उन्हीं को लाभ दे रहे हैं, जिनके पास सारी सुविधाएं मुहैया हैं। प्रदर्शन में गायत्री, मुन्नी देवी, सोनू देवी, शैलजा, रानी देवी, पार्वती, कमला देवी, सुदामा, राजकुमारी, सुनीता, प्रमिला, पूजा देवी, कंचन देवी शामिल रहीं। इनके कुछ ही देर बाद चोपन ब्लाक के ही जुगैल के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने भी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर सरकारी योजना के अब तक के क्रियान्वयन की जांच की मांग उठाई। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर आवास और शौचालय के आवंटन की मांग की। इस दौरान मुन्नी, मुनिया, शांता, देवरजिया, फूल कुमारी, गुलबसिया, मतरानी, रजिया, संता, सुभगिया, शकुंतला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें