डीएवी पब्लिक स्कूल में भी शिविर लगाकर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने योग का अभ्यास किया। प्रवीण सैनी, गुल्फा, अनिल बहादुर ने प्रशिक्षणक की भूमिका निभाई। बताया कि योग करने से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां दूर हो जाएंगी।
शक्तिनगर: एनटीपीसी आवासीय परिसर में भी योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग का अभ्यास कराया गया। सिंगरौली : डीएवी पब्लिक स्कूल झिंगुरदाह में सुबह सात बजे विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। शिक्षक अजय कुमार शुक्ल ने प्रशिक्षण की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य डा. एके मिश्रा ने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है और मन को शांति मिलती है। एनसीएल के सिंगरौली (मोरवा) मुख्यालय स्थित स्टेडियम सिंगरौली में भी योगाभ्यास कराया गया। चोपन: ग्रामवासी सेवा आश्रम में पतंजलि योग समिति चोपन की ओर से योग शिविर लगाया गया। योग शिक्षक ओम प्रकाश ने आसन और सूच्छम व्यायाम कराया।
रेलवे खेल मैदान में राजेश अग्रहरि की ओर से योग शिविर लगाया गया। वैनी: नगवां ब्लाक के श्री शिव प्रकाश सिंह विद्यालय प्रांगण में रविवार की सुबह 5 बजे से भाजयुमो नगवा मंडल अध्यक्ष हीरेश द्विवेदी के नेतृत्व में योग सिखाया गया। घोरावल: कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर योग शिविर लगाया गया। रामगढ़: एकल विद्यालय सोनभद्र की ओर से प्राथमिक विद्यालय रामपुर, दीनारी और दुगौलिया में योग शिविर आयोजित किया गया। विंढमगंज कल्याण भवन पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से 16 आसनों पर योग कराया गया। उधर राबर्ट्सगंज स्थित महर्षि वैदिक विश्व प्रशासन कार्यालय पर योग एवं भावातीत ध्यान के अभ्यास का कार्यक्रम किया गया।