Sonbhadra News : आग की उठ रहीं लपटें देखकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटों में में पूरी गृहस्थी खाक हो गई। किसान परिवार खेती और मजदूर कर अपना परिवार पाल रहा था। आखों के सामने वे सब कुछ जलता देख रहे थे।
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र विसुंधरी गांव में शनिवार शाम खपरैल के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी के सारा सामान जलकर खाक हो गया। अलमारी में रखा नकदी रुपया भी जल गया।
विज्ञापन
घर से निकलता हुआ धुआं को देखकर आसपास के परिजन मौके पर पहुंचे और आग को पंपिंग सेट के मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विसुंधरी गांव की रहने वाली आरती मौर्या और उसके पति मेहनत-मजदूरी और सब्जी की खेती कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। घटना के समय आरती और विनोद घर से कुछ दूरी पर खेत में कार्य कर रहे थे। दोनों ने जब घर में आग लगी देखी तो वे सन्न रह गए।
विज्ञापन
घर आने पर जब अपनी आंखों के सामने पूरी गृहस्थी जलकर खाक होते देखा तो दोनों रोने-बिलखने लगे। पूरे परिवार का हाल बेहाल हो गया। आरती ने बताया कि उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण कूलर, फ्रिज, पंखा, अलमारी, बेड, बक्सा व खाने की सामग्री, कपड़े, राशन, आभूषण आदि सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने बताया कि आग लगने से करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। राजस्व विभाग व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। प्रशासन से मांग पीड़ित ने उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही परिजनों के रहने के लिए पक्का आवास दिए जाने की मांग की है।