फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय बाजार में स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब शॉर्ट सर्किट के कारण यूनुस कुरैशी के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकाराल रूप ले लिया। लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को दी। थोड़ी देर में हिंडाल्को फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मंगा कर एक घंटे बाद तक आग पर नियंत्रण पाया गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि संयोग अच्छा था कि आसपास के घरों में आग नहीं लगी। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति ठप करने के बाद फायर सर्विस के जवानों ने दो गाड़ियां लगाकर आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें