सोनभद्र। अंतिम चरण में 29 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। बृहस्पतिवार को महिला कार्मिकों को भी प्रशिक्षण दिया गया। जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षण में बताया कि इस बार का मतदान काफी चुनातीपूर्ण है। एक साथ चार पदों के लिए चुनाव होना है। इस लिए सजगता के साथ जिस कार्मिक को जो जिम्मेदारी मिले वह निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद का मतपत्र दिया जाना है, इसके बाद मतदाता को क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का मतपत्र दिया जाएगा। उधर, पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सहित सभी ब्लाकों में बैरिकेडिंग आदि कर दी गई है। 17 अप्रैल से नामांकन होना है। कोरोना से बचाव का विशेष इंतजाम किया जा रहा है।