फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से सामान जले

Mon, 27 Apr 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के बिछिया गांव में सोमवार की दोपहर में अचानक लगी आग से घर और उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। घटना के समय घर में सिर्फ दो बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस वाकये के बाद जब तक लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया तब तक समूचा सामन जल गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान और लेखपाल को दे दी गई।

बताया जाता है कि अहलम अंसारी किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी भी पड़ोस में गई थी। घर में सिर्फ दो बच्चे सो रहे थे। इसी बीच दोपहर में 12 बजे अचानक घर में से धुआं निकलता लोगों ने देखा।

शक होने पर शोर मचाने लगे तो घर में सो रहे दोनों बच्चे जग गए और बाहर निकल आए। इसके बाद घर में आग तेजी से पकड़ ली और पूरा घर जलने लगा।

ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता तब मिली जब  घर में रखा अनाज, कपड़ा, मोबाइल, रुपये, सामान जल  गया।

अब पीड़िता अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गई है। हालांकि ग्रामीणों ने पीड़िता को ढांढस बंधाते  हुए छांव देने का आश्वासन  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें