फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में अग्निशमन की हुई जांच

Sat, 20 Jun 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में एक होटल में आग लगने से 12 लोगों की हुई मौत के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों के होटलों में आग से बचाव के इंतजाम की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 इसके तहत शनिवार को एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी की अगुवाई में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने होटलों की जांच की। डीएम संजय कुमार ने आग से बचाव का जहां इंतजाम नहीं होने पर उन होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

राबर्ट्सगंज, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा समेत अन्य कई कस्बों में नियमों को ताक पर रख कर कई होटल संचालित हो रहे हैं। ऐसे होटलों को पूर्व में अग्निशमन विभाग ने चिह्नित कर उन्हें नोटिस भी जारी कर चुका है। इसके बावजूद होटल संचालकों के ऊपर कोई प्रभाव नही पड़ा है।
विज्ञापन


हालांकि दो दिन पूर्व प्रतापगढ़ के होटल में आग लगने से 12 लोगों की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने तीन तहसीलों के एसडीएम को नियम विरुद्ध होटल चलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे से डीएम के निर्देश पर राबर्ट्सगंज में स्थित होटलों की सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी, सीओ सच्चिदानंद, अग्रिश्मन अधिकारी सुरेश चंद्र जांच पड़ताल शुरू की। एसडीएम ने होटल मालिकों को आग से बचाव के उपकरण रखने और आपातकालीन स्थित में होटल में रुके लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रास्ता का प्रतिबंध करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल कपिल देव यादव, चौकी इंचार्ज संतोष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें