फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक को घेरने जा रहे लोगों को रोका

Fri, 19 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्काटांड़ गांव में ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण अंधेरा पसरा होने और इसकी शिकायत पर परियोजना के अधिकारियों की ओर से उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए जाने से नाराज विस्थापितों ने शक्तिनगर पहुंचे एनटीपीसी के निदेशक (प्रोजेक्ट) एससी पांडेय से मिलकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


नाराज लोगों ने उनका घेराव करने की भी कोशिश की। हालांकि परियोजना के अधिकारियों और थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

शुक्रवार दोपहर निदेशक एससी पांडेय का हेलीकाप्टर शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी सिंगरौली के हेलीपैड पर उतरा। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, हेलीपैड के रास्ते पर डेरा डाल दिया।

निदेशक को ग्रामीणों द्वारा घेरने की जानकारी के बाद पावर परियोजना के अधिकारियों के साथ पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

ग्रामीणों का कहना था कि पुनर्वास गांव चिल्काटांड में स्थापित 630 केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा है। पूरे गांव में अंधेरा पसरा है।

इस निमित्त बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने अधिकारियों से फरियाद किया लेकिन संतोषजनक उत्तर तो दूर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने निदेशक को घेरने व पत्रक सौंप विरोध जताने का फैसला लिया।
विज्ञापन


जानकारी के बाद हरकत में आए पावर परियोजना के अधिकारी व थानाध्यक्ष शक्तिनगर जगदीश चंद्र यादव मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया 24 घंटे के अंदर गांव में स्थापित ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर चार्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और निदेशक का काफिला एनटीपीसी विंध्याचल के लिए रवाना हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें