फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लाक के रामगढ़ कस्बे में अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग ने औचक निरीक्षण किया। जांच में न तो पंजीकरण के कागजात मिले और न ही कोई अन्य दस्तावेज। ऐसे में अस्पताल को सील कर दिया गया। अचानक विभागीय टीम के पहुंचने से खलबली मच गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या शाम करीब पांच बजे टीम के साथ ब्लाक रोड पर स्थित संचालित हो रहे निजी अस्पताल पर पहुंचे। टीम ने पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेज मांगे लेकिन संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। तत्काल केंद्र को सील कर दिया गया। उधर, जांच की भनक लगते ही कस्बे के अन्य निजी अस्पताल व पैथॉलाजी संचालकों ने भी गेट बंद कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या ने बताया कि जांच में कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर अस्पताल को सील करते हुए संचालन पर रोक लगा दी गई है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें