महिला का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि चूल्हे में बच्चे के अवशेष मिले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मख्खन लाल ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस हृदय विदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।