एक कंपनी की साइट भी दिखाई गई। अगले दिन वह होटल से जैसे ही बाहर निकला। करीब 10 लोगों के समूह ने उसे अगवा कर लिया और कंबोडिया ले गए। बताते हैं कि वहां उस पर साइबर क्राइम करने के लिए दबाव डाला गया। दो दिन तक भूखा रखा गया। मारपीट की गई। उसी गैंग की तरफ से चीन के भी एक गायक को अगवा किया गया था।
फरवरी 2025 में उसे ढूंढते हुए चीन की पुलिस कंबोडिया पहुंची तो पीड़ित ने भी उनसे मिलकर आपबीती बयां की। इसके बाद उसे वहां से म्यामांर लाया गया और इसकी जानकारी भारत सरकार को भेजी गई। यहां से जरूरी औपचारिकताओं को पूरी करते हुए भारत लाया गया।