फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हैवान बनी मां: 10 माह के बच्चे को जलते चूल्हे में झोंक खुद को लगाया फंदा, मायके में उठाया खाैफनाक कदम

Thu, 13 Nov 2025 10:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में दर्दनाक मामले की जानकारी मिलते ही बभनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे को जलते चूल्हे में डालकर उसकी जान ले ली। फिर खुद साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।

विज्ञापन


28 वर्षीय राजपति पत्नी पतिराज निवासी ढेंगरपानी, थाना बसंतपुर (छत्तीसगढ़) बुधवार को अपने ससुराल से मायके जोबेदह गांव आई थी। रात में भोजन करने के बाद वह अपने 10 माह के बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई। बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो गया था। 

रात में जब सब सो गए, तो राजपति ने पहले अपने छोटे बेटे को जलते चूल्हे में डालकर जला दिया और फिर घर के बरामदे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन जागे और कमरे में गए तो दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

महिला का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि चूल्हे में बच्चे के अवशेष मिले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मख्खन लाल ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में महिला के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस हृदय विदारक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें