Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीनों युवक उसके पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर और शवों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मकरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मड़ैया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।