फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित खनिज विभाग के चेक पोस्ट पर बृहस्पतिवार की रात खनन कर्मियों ने ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाग रहे बालू लदे एक ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड शिवकुमार पांडेय (45) खून से लथपथ हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने होमगार्ड का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे लोढ़ी गांव में स्थित चेकपोस्ट पर कुछ खननकर्मी और होमगार्ड के साथ ओवरलोड बालू व गिट्टी लदे वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहे थे। उसी वक्त चोपन की तरफ से आ रहे बालू लदे एक ट्रक को लेकर चालक राबर्ट्सगंज की ओर भागने का प्रयास करने लगा। ट्रक की चपेट में किनारे खड़े सदर कोतवाली क्षेत्र के पेटराही गांव निवासर होमगार्ड शिवकुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ दारोगा प्रेम शंकर मिश्रा मौके पर पहुंच गए। दारोगा ने बताया कि होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि बालू लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घायल या उनके परिवार के लोग जो तहरीर देंगे, उसे आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें