फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर प्रदेशभर को  मिलेगी भरपूर बिजली 

Mon, 21 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं पीसीएल के एमडी इं. एपी मिश्र ने कहा कि होली पर प्रदेश को 22 मार्च की शाम से 24 की शाम तक 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके लिए इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बंद इकाइयों को भी उत्पादन पर लेने का निर्देश दिया गया है। एमडी  सोमवार को दामिनी अतिथि गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गांवों को 16 घंटे, कस्बों को 20 से 22 घंटे और महानगरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। अनपरा डी की दोनों इकाइयों के उत्पादन पर आने से इसमें मदद मिलेगी। अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई कब तक वाणिज्यिक लोड पर आएगी, इसकी निश्चित तिथि नहीं बता सके। यह जरूर कहा कि जब तक 765 केवीए वाली अनपरा डी-उन्नाव पारेषण लाइन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक अनपरा बी-डी चार सौ केवीए पारेषण लाइन से ही बिजली गुजारी जाएगी।

उधर, पारेषण लाइन के एक्सईएन इं. एके चौरसिया ने बताया कि उनकी कोशिश है कि एक-दो दिन में लाइन चार्ज कर ली जाए, ताकि अनपरा डी की बिजली वैकल्पिक रास्ते से ग्रिड तक पहुंचाई जा सके। इस मौके पर सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, ऊर्जा सलाहकार इं. एससी राय, इं. शिवानंद त्रिपाठी, इं. एके सिंह, इं. सीपती मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें