पानी की मांग को लेकर बीजपुर तिराहे पर बाल्टी-डिब्बे के साथ जुटे बीजपुर बाजार के लोग।
तपिश चढ़ने के साथ ही परिक्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। पानी किल्लत से नाराज रहवासियों ने सोमवार की दोपहर बीजपुर तिराहे पर प्रदर्शन किया और बाल्टी-डब्बा लेकर देर तक तिराहे पर ही जमे रहे। एसओ बीजपुर अंजनी मिश्र और प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने पानी को लेकर जल्द वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दिया, तब लोग वहां से हटे। बृजकिशोर गुप्ता, भुनेश्वर, रमेश, मीर हसन, लक्ष्मी कसेरा, लालजी गुप्ता, पीएन चौबे, विश्राम गुप्ता, मोहन पाल, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि ने कहा कि पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है।
हजारों की आबादी वाले बीजपुर ग्राम पंचायत में लगभग 120 हैंडपंप लगाए गए हैं, जिसमें 40 हैंडपंप काम कर रहे हैं। शेष खराब पड़े हैं। उधर, एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे का कहना था कि हैंडपंप मरम्मत का आदेश ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया जा चुका है। बावजूद हैंडपंप नहीं बन रहा है।