फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 1500 स्थानों पर जलेगी होलिका, ड्रोन से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रंगों के पर्व होली और होलिका दहन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 1500 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। 13 संवेदनशील होलिका स्थलों पर सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। पूरे जिले को चार जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया विंग को भी सुरक्षा की सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन



जिले में 13 मार्च को होलिका दहन और 14 को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। एसपी अशोक कुमार मीणा की निगरानी में सभी सर्किल प्रभारी और थानों की पुलिस तैयारी में जुटी है। सबसे अधिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र में होलिका दहन होगा। पुलिस के अनुसार, राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में 193, करमा में 84, घोरावल में 201, शाहगंज में 69, पन्नूगंज में 145 जगहों पर होलिका दहन होगा। रायपुर में 79, मांची में 38, रामपुर बरकोनिया में 44, ओबरा में 34, चोपन मेें 70 जगहों पर होलिका दहन होगा। कोन में 56, हाथीनाला में 17, जुगैल में 45, दुद्वी में 50, म्योरपुर में 51, विण्ढमगंज में 49, बभनी में 65, बीजपुर में 63, पिपरी में 51,अनपरा में 55 और शक्तिनगर थाना क्षेत्र में 41 जगहों पर होलिका दहन होगा।
जिले में 13 संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। ड्रोन से होलिका दहन की निगरानी होगी। शाम से ही होलिका दहन के स्थलों के आसपास पुलिसकर्मी भ्रमण करने लगेंगे। एसपी के अलावा दोनों एएसपी, सभी सीओ, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते रहेंगे। दमकल कर्मियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-
ड्रिंक और ड्राइव का चलेगा अभियान
होली के दिन रमजान का दूसरा जुमा भी है। इस वजह से पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को धर्मस्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस लगेगी। मिश्रित आबादी और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी। किसी भी नए आयोजन की अनुमति नहीं रहेगी। होलिका सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। उनकी जिम्मेदारी शांति से होलिका दहन कराने की है। पुलिस दस सालों के त्योहार रजिस्टर को भी खंगाल रही है। दो दिन पूर्व से ही पुलिस ड्रिंक व ड्राइव को लेकर अभियान चलाएगी।

होलिका दहन और होली की तैयारी कर ली गई है। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। त्योहार पर नशे का सेवन कर अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दमकल कर्मियों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पड़ोसी राज्यों के बाॅर्डरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। -अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें