फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 1530 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के आंबेडकर नगर में जलती होलिका।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ 1530 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। चंद्रग्रहण के साये और भद्रा के कारण इस बार दहन के समय को लेकर असमंजस की स्थिति रही, जिसके चलते जिले में दो अलग-अलग समय पर होलिका जलाई गई। रॉबर्ट्सगंज नगर के पशु अस्पताल चौराहा सहित अधिसंख्य प्रमुख स्थानों पर मंगलवार की भोर में 4:45 से 6:15 बजे के बीच होलिका दहन किया गया। वहीं, कुछ क्षेत्रों में मंगलवार की शाम 7 बजे चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद विधि-विधान से पूजन कर होलिका जलाई गई। दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने होलिका में जौ, अलसी (तीसी) की बालियां और गोबर की उपलियां अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। फाग गवैयों की टोलियों ने पारंपरिक गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

होलिका दहन के साथ ही पूरा जनपद रंगों के त्योहार की खुमारी में डूबा नजर आया। जिले में चार मार्च को मुख्य रूप से होली मनाई जाएगी, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें