भैरवां इलाके में मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ व वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते कुछ देर तक शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना मिसरा-भैरवां के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र करीब 50 साल बताई जा रही वह वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पार कर रही थी। इसी दौरान बीना की तरफ से शक्तिनगर आ रहे खाली हाइवा की चपेट में आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में ले लिया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज से महिला के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।