फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साढ़े चार महीने में 31 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साढ़े चार महीने में 31 ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया है, जिन पर पांच या इससे अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अन्य अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ अन्य को चिह्नित करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सभी थानों में दो से तीन या उससे अधिक गंभीर मुकदमे वाले अपराधियों का सर्वे कर सूची तैयार हुई थी। इस सर्वे में 31 ऐसे अपराधियों की पहचान हुई, जो समाज के लिए खतरा बने हैं।
चिह्नित अपराधी को समय-समय पर पुलिस स्टेशन में उपस्थिति भी दर्ज करानी होगी। पुलिस ने साढ़े चार माह में गैंगस्टर के 36 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें 142 अभियुक्त हैं। वहीं 116 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही 32 लोगों को जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन


झारखंड का बदरे आलम गो तस्करी माफिया घोषित
इस साल पुलिस ने गो तस्करों पर भी तेजी से शिकंजा कसा है। पुलिस ने झारखंड के खरौधी थाना क्षेत्र के कड़िवाडीह निवासी बदरे आलम को गो तस्करी का माफिया घोषित किया है, जबकि इसके तीन सहयोगी है। 2025 में पुलिस ने गो तस्करी के 11 नए गैंग को पंजीकृत कर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की।


कानून-व्यवस्था को लेकर अभ्यस्त अपराधियों की निगरानी पुलिस कर रही है। आदतन अपराध करने वालों की निगरानी करने के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए हैं। -अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें